Skip to content

Text of PM’s Remarks during Rozgar Mela via Video Conferencing

Source: Prime Minister’s Office | Posted On: 24 OCT 2025 12:53PM by PIB Delhi


प्रारंभिक संबोधन: दिवाली और नई शुरुआत की शुभकामनाएं

साथियों,

इस बार रोशनी का त्योहार दिवाली आप सबके जीवन में नई रोशनी लेकर आया है। उत्सवों के बीच पक्की नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र मिलना, यानी, उत्सवों का उल्लास और सफलता की डबल खुशी, ये खुशी आज देश के 51 हजार से अधिक युवाओं को मिली है। मैं महसूस कर सकता हूं, आप सभी के परिवार में कितना आनंद होगा। मैं आप सभी को, और आपके परिवारजनों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। जीवन की इस नई शुरुआत के लिए मैं बहुत शुभकामनाएं देता हूं।


सफलता और राष्ट्रसेवा का संबंध

साथियों,

आपका ये उत्साह, परिश्रम करने की आपकी क्षमता, सपने साकार होने से पैदा हुआ आत्मविश्वास, इसके साथ जब देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज़्बा जुड़ेगा, तो आपकी ये सफलता केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं रहेगी, आपकी सफलता देश की सफलता बन जाएगी। आज आपको केवल सरकारी नियुक्ति नहीं मिली है, आपको राष्ट्रसेवा में सक्रिय योगदान देने का अवसर मिला है। मुझे ये विश्वास है, आप इसी भावना से काम करेंगे, ईमानदारी और शुचिता के साथ, आप भविष्य के भारत के लिए बेहतर व्यवस्थाएं बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

हमारे लिए ‘नागरिक देवो भव:’ ये मंत्र है। सेवा भाव से, समर्पण भाव से, हर नागरिक के जीवन में हम उपयोगी कैसे हो, ये कभी भूलना नहीं है।


युवा सशक्तिकरण और रोजगार के अवसर

विकसित भारत का संकल्प

पिछले 11 वर्षों से देश विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका हमारे युवाओं की है, आप सबकी है। इसलिए, युवाओं का सशक्तिकरण, ये भाजपा-एनडीए सरकार की प्राथमिकता है।

रोजगार मेले और सरकारी नियुक्तियां

आज रोजगार मेले युवाओं के सपनों को पूरा करने का माध्यम बन गए हैं। अकेले इन रोजगार मेलों के जरिए, बीते कुछ समय में ही 11 लाख से ज्यादा नियुक्ति पत्र दिये जा चुके हैं। और, ये प्रयास केवल सरकारी नौकरियों तक ही सीमित नहीं हैं।

हमने देश में ‘पीएम विकसित भारत रोजगार योजना’ भी शुरू की है। इसके तहत साढ़े 3 करोड़ युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है।


कौशल विकास और करियर प्लेटफॉर्म

स्किल इंडिया मिशन और नेशनल करियर सर्विस

आज एक ओर स्किल इंडिया मिशन जैसे अभियानों के जरिए, युवाओं को स्किल की ट्रेनिंग दी जा रही है, वहीं साथ ही नेशनल करियर सर्विस प्लेटफॉर्म जैसे initiatives, उन्हें नए अवसरों से भी जोड़ रहे हैं।

इसके माध्यम से अब तक 7 करोड़ से अधिक vacancies की जानकारी युवाओं को दी जा चुकी है। ये आंकड़ा छोटा नहीं है।

प्रतिभा सेतु पोर्टल

युवाओं के लिए एक और बड़ा कदम है- ‘प्रतिभा सेतु पोर्टल’! जो उम्मीदवार UPSC की अंतिम सूची तक पहुंचे, लेकिन सेलेक्ट नहीं हुए, उनकी मेहनत अब व्यर्थ नहीं जाएगी। निजी और सार्वजनिक संस्थान इस पोर्टल से उन युवाओं को निमंत्रित कर सकते हैं, इंटरव्यू कर सकते हैं, और अवसर दे सकते हैं।

युवाओं की प्रतिभा का ये सदुपयोग ही भारत के युवा सामर्थ्य को दुनिया के सामने लेकर आएगा।


GST सुधार और आर्थिक विकास

इस बार त्योहारों के इस मौसम में GST बचत उत्सव ने भी नए रंग भर दिए हैं। देश में GST दरों में कटौती का बड़ा reform हुआ है। इसका असर केवल लोगों की बचत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि रोजगार के अवसरों को भी विस्तार मिल रहा है।

जब हर रोज इस्तेमाल होने वाले सामान सस्ते होते हैं, तो मांग बढ़ती है, जिससे उत्पादन और सप्लाई चेन को गति मिलती है, और नई नौकरियां पैदा होती हैं।

MSME सेक्टर और रिटेल ट्रेड में भी इस रिफॉर्म का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। इस वजह से मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स, पैकेजिंग और डिस्ट्रीब्यूशन जैसे क्षेत्रों में अनेक रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं।


अंतरराष्ट्रीय निवेश और वैश्विक अवसर

भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है। हमारी विदेश नीति भी भारत के युवाओं के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है।

हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री भारत आए थे, जहाँ दोनों देशों ने AI, फिनटेक और क्लीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने पर सहमति जताई है।

भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से भी नए अवसर तैयार होंगे। इसी तरह यूरोप, ब्राजील, सिंगापुर, कोरिया, कनाडा जैसे देशों के साथ इनवेस्टमेंट पार्टनरशिप से स्टार्टअप्स, MSMEs और एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा, जिससे युवाओं को ग्लोबल प्रोजेक्ट्स पर काम करने के अवसर मिलेंगे।


विकसित भारत का लक्ष्य और कर्मयोगी भावना

आज हम देश की जिन सफलताओं और विज़न की बात कर रहे हैं, आने वाले समय में इनमें एक बड़ी भूमिका आपकी होगी। हमें निरंतर ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य के लिए काम करना है।

आप जैसे युवा कर्मयोगी ही इस संकल्प को सिद्धि तक लेकर जाएंगे। इस यात्रा में आपको iGot कर्मयोगी भारत प्लेटफॉर्म से बहुत मदद मिल सकती है। लगभग डेढ़ करोड़ कर्मचारी इस मंच से जुड़कर सीख रहे हैं और स्किल अपग्रेड कर रहे हैं।

आपके प्रयासों से ही भारत का भविष्य आकार लेगा, और देशवासियों के सपने साकार होंगे। मैं एक बार फिर आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं।

बहुत-बहुत धन्यवाद।

Focused Keyword: Rozgar Mela 2025

Meta Description: Read the full text of Prime Minister’s remarks during the Rozgar Mela (24 Oct 2025) highlighting youth empowerment, employment initiatives, GST reforms, and India’s vision for a developed nation.

Leave a Reply