Message from President Droupadi Murmu
Significance of Diwali
Diwali, one of India’s most cherished festivals, is celebrated with immense zeal and enthusiasm. This vibrant festival symbolizes the triumph of light over darkness, knowledge over ignorance, and good over evil. Observed with great fervor across the nation, Diwali fosters mutual affection and brotherhood. On this auspicious day, devotees worship Goddess Lakshmi, the deity of wealth and prosperity, seeking blessings for a prosperous life.
A Time for Reflection and Compassion
Beyond its joyous celebrations, Diwali is an occasion for self-reflection and personal growth. It encourages individuals to support the underprivileged and bring happiness into their lives, much like a single lamp lighting countless others.
Call for a Safe and Sustainable Celebration
President Murmu urges everyone to celebrate Diwali in a safe, responsible, and environmentally conscious manner. She hopes this festival brings happiness, peace, and prosperity to all.
President’s Message in Hindi
दीपावली के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूँ।
दीपावली, भारत का एक प्रमुख और लोकप्रिय त्योहार है, जो अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान, और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। देश के विभिन्न हिस्सों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। इस दिन, लोग अपने घरों में माँ लक्ष्मी की पूजा करते हैं और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं।
आनंद और उत्सव का यह पर्व आत्मचिंतन और आत्मसुधार का भी अवसर है। जिस तरह एक दीपक से अनेक दीपक प्रज्वलित होते हैं, उसी तरह हम समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता कर उनके जीवन में खुशहाली ला सकते हैं।
मैं आशा करती हूँ कि सभी लोग पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित तरीके से इस पर्व को मनाएंगे। मेरी मंगलकामना है कि यह त्योहार सबके जीवन में सुख, शांति, और समृद्धि लेकर आए।
