रेवाड़ी हरियाणा
राजकीय प्राथमिक पाठशाला नांगल शहबाजपुर में बाल दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सांस्कृतिक और स्कूल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर बच्चों को प्रोत्साहित किया।

जिला परियोजना अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाया गया है। इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ते हैं। बच्चों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभागिता करनी चाहिए। इससे उनमें आत्मविश्वास बढऩे के साथ-आगे आगे बढ़ने का मौका भी मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। वहीं स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल बच्चों का हौसला भी बढ़ाया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा देशभक्ति, हरियाणवी और लोक परंपराओं पर आधारित सांस्कृति प्रस्तुतियों से सबका मनमोह लिया। इसके अलावा खेल प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ सहित काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
