Skip to content

नारनौल में महाराजा शूर सैनी जयंती समारोह की अंतिम तैयारीयाँ पूरी

नारनौल हरियाणा 

पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि अनाज मंडी में 16 नवंबर को होने वाला राज्य स्तरीय कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। महाराजा शूर सैनी जयंती के उपलक्ष में होने वाले इस राज्य स्तरीय समारोह को लेकर प्रदेश के कोने-कोने से भारी संख्या में नागरिक पधारेंगे। श्री यादव आज स्थानीय अनाज मंडी में इस समारोह की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे थे। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा भी मौजूद थे। समारोह की तैयारी के संबंध में पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार ‘संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना’ के तहत सभी महापुरुषों की जयंती मनाती है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री का यहां आगमन पर जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। इस मौके पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव, जवाहर सैनी, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, जेपी सैनी तथा दयाराम यादव भी मौजूद थे।

नारनौल के विधायक और पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव (भूरे रंग की सदरी और सफेद-लाल चेकर्ड दुपट्टा पहने) और एक अन्य नेता (हल्के बेज रंग के सूट में, हाथ उठाकर निर्देश देते हुए), पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के साथ नारनौल की नई अनाज मंडी में महाराजा शूर सैनी जयंती समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए।
नारनौल में आगामी 16 नवंबर को आयोजित होने वाले महाराजा शूर सैनी जयंती के राज्य स्तरीय समारोह के लिए 14 नवंबर को स्थानीय विधायक ओम प्रकाश यादव और पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने अधिकारियों के साथ नई अनाज मंडी में तैयारियों का जायजा लिया।

इसी संबंध में उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने आज अनाज मंडी पहुंचकर मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ भी मौजूद थी। इसके बाद पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव तथा पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने भी समारोह स्थल का जायजा लिया। इससे पहले समारोह को लेकर उन्होंने लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। उपायुक्त ने बताया कि यह ऐतिहासिक आयोजन हरियाणा सरकार की ‘संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना’ के तहत किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य महापुरुषों और संतों के गौरवशाली इतिहास और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि समाज उनकी शिक्षाओं से प्रेरित हो सके। उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर पधार रहे हैं। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था से लेकर पार्किंग प्रबंधन तक, हर पहलू त्रुटिहीन होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को अपनी-अपनी ड्यूटी की ज़िम्मेदारियों को अच्छी तरह से समझने और अपने अधीन सभी कर्मचारियों को लगाकर 15 नवंबर की शाम तक कार्यक्रम की सभी तैयारियां सुनिश्चित रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
डीसी ने निर्देश दिए कि समारोह में अलग-अलग रूट से नागरिक आएंगे। ऐसे में उनके बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की जाए और विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल सुनिश्चित किए जाए ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।