Skip to content

डीएलएसए रेवाड़ी ने श्रमिकों के लिए कानूनी जागरूकता कैंप का आयोजन किया

रेवाड़ी, हरियाणा ।
हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के सचिव एवं सीजेएम अमित वर्मा के मार्गदर्शन में शुक्रवार को आजाद चौक रेवाड़ी पर श्रमिक सुरक्षा अभियान के तहत श्रमिकों के लिए जागरूकता कैंप लगाया गया जिसमें एडवोकेट विक्की विज एवं पैरा लीगल वालंटियर प्रियंका यादव और लेबर डिपार्टमेंट से देवेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

रेवाड़ी के आजाद चौक पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) द्वारा आयोजित 'विधिक साक्षरता और विधिक जागरूकता कैंप' के बैनर के साथ एडवोकेट और पैरा लीगल वालंटियर श्रमिकों को संबोधित करते हुए खड़े हैं।
रेवाड़ी के आजाद चौक पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) द्वारा श्रमिक सुरक्षा अभियान के तहत आयोजित विधिक साक्षरता और विधिक जागरूकता कैंप में एडवोकेट, पैरा लीगल वालंटियर और श्रमिक।

एडवोकेट विक्की विज ने बताया कि सरकार द्वारा श्रमिकों के हित में श्रमिक कानून, श्रमिक अधिकार, ई-श्रम लेबर कार्ड सहित अन्य विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है, जिसमें श्रमिकों को दुर्घटना और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करना, श्रमिकों को शिक्षा, विवाह और अन्य आवश्यक जरूरतों के लिए सहायता देना तथा श्रमिकों के अधिकारों और सुरक्षा के बारे में विस्तार  से  जानकारी  दी। विक्की विज ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220 062 चलाया हुआ है जिस पर आम जन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त  कर  सकते  हैं।